फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिया में देव नृत्य, सैकड़ों श्रद्धालु जुटे

विज्ञापन
जिया में विरशू मेले के दौरान मध्य में देवनृत्य करती माता ज्वाला और साथ में महिलाएं लालड़ी करती
विज्ञापन
कुल्लू। अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव और माता ज्वाला के दर्शन के लिए सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जिया स्थित बिजली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दिनभर लगा रहा। दोपहर बाद देव परंपरा का निर्वहन करने के साथ ही देवता बिजली महादेव त्रांबली गांव के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही तीन दिवसीय विरशू मेले का समापन भी हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह माता ज्वाला और देवता बिजली महादेव की ढोल नगाड़ों की थाप पर पूजा हुई। दोपहर बाद देवता बिजली महादेव और माता ज्वाला मंदिर से बाहर आए और देवनृत्य किया। देवनृत्य के साथ महिलाओं ने भी यहां पर लालड़ी नृत्य किया। जिया विरशू मेले के लिए शमशी की माता ज्वाला भी विशेष रूप से पहुंची हुई हैं। जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि मेले को लेकर गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।
उन्होंने कहा कि देवता बिजली महादेव ने जिया विरशू मेले में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया और माता ज्वाला ने भी विरशू मेले में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई। ग्रामीणों ने देवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें