फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवालय से बाहर निकले गुग्गा जाहर पीर, हारियानों को दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कुल्लू के लोरन स्थित देवालय में विराजमान गुग्गा जाहर पीर एक साल बाद देवालय से बाहर निकले और हारियानों को दर्शन दिए। देवता के देवालय से बाहर निकलने पर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

देवता के कारदार लाल चंद ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन से गुग्गा जाहर पीर हारियानों की परिक्रमा पर निकल गए हैं। देवता की यह परिक्रमा धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी देव परंपराओं से जुड़ी हुई है। परिक्रमा के दौरान देवता मनाली से लेकर भुंतर और हुरला तक विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान देवता के देवलू भगवान रघुनाथ के दरबार में भी हाजिरी भरेंगे और पारंपरिक देव रीति-रिवाजों का निर्वहन किया जाएगा। इसके बाद देवता अपने हारियानों के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को दर्शन देंगे।
उन्होंने कहा कि गुग्गा जाहर पीर के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु देवता को अपने घर बुलाकर पूजा-अर्चना करते हैं। परिक्रमा के दौरान ऐसे कई श्रद्धालुओं के घरों में भी देवता का आगमन होगा। देवता के घर पहुंचने पर परिवार के लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें