कुल्लू के बंजार घाटी में देवता विष्णु के सम्मान में आयोजित फागली उत्सव में मुखौटा लगाकर नृत्य क
न्यूली (कुल्लू)। श्री नाग युवक मंडल सुचैहण की ओर से फागली उत्सव के मौके पर रोपा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवक व महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी गई। समारोह में एपीएमसी के कुल्लू और लाहौल-स्पीति अध्यक्ष राम सिंह मियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को फागली उत्सव की बधाई दी। इस दौरान एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, सुचैहण पंचायत प्रधान सीता देवी, उप प्रधान मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।