फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोझा के पास टनल के सर्वे से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी टनल के निर्माण को लेकर इन दिनों दिल्ली की एक कंपनी सर्वे कर रही है। ऐसे में जलोड़ी टनल प्रभावित संघर्ष समिति सोझा ने गांव के पास हो रहे सर्वे का विरोध जताया है। इसको लेकर समिति ने बुधवार को समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में एसडीएम बंजार पंकज शर्मा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र भेजा है। समिति ने पत्र में कहा है कि औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 स्थित जलोड़ी दर्रा के नीचे से टनल प्रस्तावित है। इसके लिए नौ जगह से सर्वे किया गया है। इसमें एक सर्वे सोझा गांव के ठीक पास से किया गया है। कहा कि इस कारण सोझा गांव को खतरा होगा। राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि गांव की खेती, बागवानी, पानी के स्रोत व पर्यटन कारोबार खत्म हो जाएगा। परिणामस्वरूप गांव के लोगों को यहां से दूसरे स्थान के लिए प्रस्थान करना पड़ेगा। कहा कि गांव वासियों का सुझाव है कि गांव के नीचे से हुए सर्वे को छोड़कर बाकी आठ विकल्पों से टनल निकाली जाए जिसपर उनका कोई भी विरोध नहीं है। कहा कि टनल केे लिए सबसे अच्छा विकल्प कैंची मोड़ से खनाग के बीच बेहतर विकल्प है। इस दौरान टेक सिंह ठाकुर, ऐलू राम, विजय सिंह, सुनील दत्त, ओम प्रकाश, रोहित ठाकुर और शिव राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें