फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छत पर उगी घास और टूटी निकासी व्यवस्था दे रही अनदेखी की गवाही

Thu, 01 Jan 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में खेल विभाग के भवन की छत में उगी घास। जो भवन व यहां खेलने वाले ​खिलाडियों
विज्ञापन
ढालपुर में करोड़ाें रुपये से बना जिला खेल विभाग का परिसर बदहाली का शिकार
विज्ञापन

मैदान में सुबह से शाम तक खेलने और अभ्यास के लिए आते हैं सैकड़ों खिलाड़ी
राज्य के साथ जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं का भी किया जाता है आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रोजाना सुबह से शाम तक सैकड़ों खिलाड़ियों की मेहनत, अभ्यास और प्रतियोगिताओं का गवाह बनने वाला ढालपुर स्थित जिला खेल विभाग का परिसर खुद बदहाली की गवाही दे रहा है।
करोड़ों रुपये से बने तीन मंजिला भवन की छत पर घास उग आई है। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। छत की टूटी निकासी व्यवस्था और लगातार अनदेखी किसी बड़े हादसे की आशंका को और गहरा रही है। जिस पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है। भवन के साथ गुजरने वाली मुख्य सड़क से जिला प्रशासन के अधिकारी आवाजाही करते हैं। वे कई बार यहां होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बतौर मुख्यातिथि आते हैं लेकिन भवन की छत पर उग रही घास पर न जिला खेल अधिकारी की नजर गई और न ही जिला प्रशासन के अधिकारी इसे देख पाए।
विज्ञापन




घास उगने से धीरे-धीरे छत खराब होने से हादसा हो सकता है। तीन मंजिला भवन की पहली मंजिल में जिला खेल अधिकारी का कार्यालय है। उसके ऊपर दर्शन दीर्घा बनी है। यहां न केवल दर्शक बैठते हैं, बल्कि युवा सुबह-शाम अभ्यास भी करते हैं। छत के पानी की निकासी के लिए लगाई गई पाइप भी टूट गई है।

संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, हेत राम ठाकुर, लाल सिंह, खिलाड़ी संजय कुमार, दलीप कुमार और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खेल विभाग की इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। समय रहते विभाग को इसकी मरम्मत करनी चाहिए। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि इसको लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया है।



जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क के किनारे बने भवन की छत की हालत दयनीय है। छत पर घास उगी हुई है। निकासी नाली भी टूटकर बिखर गई है। करोड़ों से बने भवन की मरम्मत भी समय-समय पर करनी चाहिए। -राजेंद्र चौधरी, खेल प्रेमी
विज्ञापन




खेल विभाग के भवन पर उग रही घास से कभी भी हादसा हो सकता है। यहां सुबह से शाम तक सैकड़ों खिलाड़ी खेलने और खेलों का अभ्यास करने के लिए आते हैं। साथ ही भवन को भी खतरा हो सकता है। - हेत राम ठाकुर, खिलाड़ी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें