कुल्लू के पतलीकूहल में साध्वी ऋतंभरा का स्वागत करते हुए।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली एकल अभियान अंचल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने साध्वी ऋतंभरा का पतलीकूहल चौक में सोमवार सुबह भव्य स्वागत किया।
ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका कुल्लू आने पर अभिनंदन किया गया। एकल अभियान अंचल के अध्यक्ष डीणे राम ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में पंच परिवर्तन की अवधारणा को मजबूत करना है। इससे पहले साध्वी ऋतंभरा का भुंतर हवाई अड्डा में हिंदू संगठनों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। संवाद