डोघर गांव में विराजमान देव श्रीबड़ा छमाहूं व अन्य देवता। गांव पहुंचने का देवता का भव्य स्वागत
कुल्लू। नए रथ में विराजमान होने के बाद यात्रा में निकले सृष्टि के रचयिता देव श्रीबड़ा छमाहूं का डोघर गांव में भव्य स्वागत हुआ। गांव में पहुंचने पर देवता का स्वागत में फूलों की बरसात की गई।
देवता के साथ धामणी छमाहूं, पराशर ऋषि और नए रथ में सवार हुईं महाशक्ति तोतला माता भी साथ रहीं। लाव-लश्कर के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता को देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
इससे पहले देवता फगवाना, ओड़ीधार, नाउली, कोटला, धराखरी, धामण, लारजी, शलेउड़ी, चकुरठा, दलयाड़ा, पढारनी आदि गांवों का दौरा कर चुके हैं। देवता पौष माह की 16 प्रविष्ट को स्वर्ग प्रवास के लिए रवाना होंगे। नव संवत को स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद कोटला गांव में नव संवत का भव्य आयोजन होगा। इसके बाद फगवाना गांव में नव संवत मनाया जाएगा और फिर से देवता अपनी परिक्रमा तय समय अनुसार करेंगे। गौर रहे कि देवता के नए रथ का पुनर्निर्माण हुआ है। नए रथ में विराजमान होने के बाद देवता अपने हार क्षेत्र की परिक्रमा कर रहे हैं। देवता के पुजारी धनेश गौतम ने कहा कि डोघर गांव में रविवार को धाम का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण का देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।