फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे ऋतिक का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने दी बधाई
विज्ञापन

...........
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। भारतीय वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर चीन से लौटे ओल्ड मनाली के खिलाड़ी ऋतिक ठाकुर का सोमवार को मनाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
ऋतिक ठाकुर का भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ था। उन्होंने चीन में आयोजित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि को मनाली और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में विधायक भुवनेश्वर गौड़ और पूर्व विधायक गोविंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ऋतिक को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, ओल्ड मनाली पंचायत के प्रधान खेम राज ठाकुर, पूर्व प्रधान मोनिका भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और स्थानीय गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें