फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बलागाड़ में ग्रामसभा, महिलाओं ने अधिकारों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बलागाड़ में पंचायत समिति सदस्य मीनाक्षी ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष महिला ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बालिकाओं की शिक्षा एवं अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, उज्ज्वला योजना सहित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा घरेलू हिंसा, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने तथा पेयजल, स्वच्छता और शौचालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। मीनाक्षी ठाकुर ने कहा कि महिला ग्राम सभा महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें