लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी के ढाका खेल स्टेडियम में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में मंगलवार को ब्लैक पैंथर और जीपी बॉय के बीच मैच खेला गया।
इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक पैंथर ने 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जीपी बॉय की टीम ने दो विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। ढाका स्पोर्ट्स कमेटी के प्रधान चुनी सागर ने कहा कि इस प्रतियाेगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर ले जाना तथा बुरी आदतों से दूर रखना है। संवाद