पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। कुल्लू जिले के सीएससी प्रबंधक प्रवीण ठाकुर ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकार एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सौर उपकरणों के माध्यम से प्रदान करेगी।
इस महत्वाकांक्षी योजना पर भारत सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। योजना के अंतर्गत घरों की छतों या उपयुक्त खाली स्थान पर सौर बिजली उत्पादन उपकरण स्थापित किए जाएंगे। सौर उपकरण लगाने के लिए सरकार लाभार्थियों को आकर्षक सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके लिए आवेदक को बिजली का बिल लाना आवश्यक है। योजना घरेलू बिजली के कनेक्शन पर ही लागू रहेगी। संवाद