फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काजा में 23 को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

Fri, 09 May 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री यादविंद्र गोमा सुनेंगे लोगों की समस्याएं, मौके पर ही करेंगे निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 23 मई को काजा में होगा। कार्यक्रम आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में होगा।
कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने शुक्रवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों के निष्पादन करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याएं सुनेंगे। मौके पर ही इनका निपटारा किया जाएगा। विभिन्न विभाग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं संबंधी प्रदर्शनी भी लगाएंगे। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड मुनीश, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, खंड विकास अधिकारी अंशुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें