फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की समस्याओं का समाधान करे सरकार : संजीव

विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू से मिलने पहुंचा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रतिनि​धिमंडल। -महासंघ
विज्ञापन
कुल्लू। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए। प्रदेश में कर्मचारियों की कई ऐसी मांगें हैं, जिनका सरकार के स्तर पर निपटारा किया जाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द जेसीसी की बैठक बुलाए, ताकि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा हो सके। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की और अपनी मांंगों को उनके समक्ष रखा। उनके माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों की जो मांगेें हैं, उनका योजनाबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि अब जल्द जेसीसी की बैठक आयोजित की जाएगी। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बैठक के माध्यम से कर्मचारियों की डीए की किस्त सहित अन्य समस्याएं हैं, उनका समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर भी इस तरह की बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का प्रशासन निपटारा कर सके। उपायुक्त कुल्लू से भी आग्रह किया है कि वह जिलास्तर पर भी जेसीसी की बैठक बुलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें