फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करे सरकार : करतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन भुंतर की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सेब सीजन से पहले गांव की मूलभूत समस्या सड़कों की दयनीय स्थिति की हालत को सुधारने की मांग की। इसके साथ परिवहन, खाद और बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान आने वाले सेब सीजन में किसानाें-बागवानों के उत्पाद मंडियों तक कैसे पहुंचाए जाएं और उचित दाम, परिवहन व्यवस्था, खाद, बीज, कीटनाशक की दवाइयां की समय पर उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। गुलेरिया ने कहा कि हर साल सीजन के दौरान सड़कों की दयनीय स्थिति से किसानाें-बागवानों को उत्पाद ढुलाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंडियों में समय पर उत्पाद न पहुंचने से बागवानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि घाटी की पूरी अर्थव्यवस्था बागवानी पर टिकी हुई है। अगर सीजन में अच्छे दाम और सुविधा नहीं मिली तो घाटी के किसान-बागवानों का आर्थिक ढांचा कमजोर होगा। ऐसे में सरकार और प्रशासन को अभी से ही ठोस कदम उठाने होंगे। संगठन के सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि मंडियों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी दी जाए। इस दौरान सर्वसम्मति से सरकार को ज्ञापन भेजने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेताया कि अगर मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों ने मांग की कि जिला प्रशासन जल्द ही इसको लेकर संयुक्त बैठक रखे। इस मौके पर उपाध्यक्ष देवी सिंह, डोला सिंह महंत, दीपक भल्ला, देवी सिंह, भाग चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें