फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए, पेंशन एरियर की किस्तें जारी करे सरकार : ठाकुर

विज्ञापन
कुल्लू के शीतला माता मंदिर में पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पदा​धिकारी और सदस्य।
विज्ञापन
कुल्लू। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद अब प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करे। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सरकार डीए की तीन, पेंशन एरियर की तीन, संशोधित ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट शीघ्र जारी करे। साथ ही करुणामूलक आश्रितों को नौकरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन

कहा कि उपमुख्यमंत्री हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के साथ बैठक करें, ताकि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। शनिवार को फेडरेशन के कुल्लू खंड की बैठक शीतला माता मंदिर सरवरी में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने पेंशनरों की अधिकतर समस्याओं का निपटारा किया। पेंशनरों ने बैठक में बताया कि कुल्लू शहर की सड़कों, रास्तों और सड़कों के किनारे बनी निकास नालियों का रखरखाव न होने से बारिश होते ही परेशानी बढ़ जाती है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद इनके रखरखाव नियमित रूप से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कें और रास्ते हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती हैं। कहा कि ऑटो चालक भी सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में उपायुक्त कुल्लू लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू को स्थिति में सुधार करने के निर्देश दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें