फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीटी भर्ती के साक्षात्कार रद्द करे सरकार : गुलशन

Wed, 11 Jun 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ ने जिला कुल्लू सहित पूरे प्रदेश में एक निजी कंपनी द्वारा प्री प्राइमरी (एनटीटी) की भर्ती के साक्षात्कार को तुरंत रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, महासचिव मिलाप चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भुंतर खंड इकाई के महासचिव खुशाल चंद नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) लीला डोगरा ने कहा कि नौ जून को कुल्लू शहर से दूर एक निजी होटल में एनटीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में सभी नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से अभ्यर्थियों के दस्तावेज लिए गए।
जिला के बाह्य सराज आनी, निरमंड, बंजार और दूरदराज के क्षेत्रों से एनटीटी भर्ती के लिए सैकड़ों महिलाओं को बुलाया गया था। इसके लिए न तो किसी निर्धारित प्रपत्र पर अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र लिए गए और न ही निर्धारित अटेंडेंस शीट पर अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर करवाए गए हैं। इतना ही नहीं उक्त निजी होटल में मौजूद कंपनी के लोगों द्वारा महिला अभ्यर्थियों द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों की कोई रसीद तक नहीं दी।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि कायदे से नर्सरी प्रशिक्षित शिक्षकों की पूरी भर्ती प्रक्रिया एसडीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के माध्यम से होनी चाहिए। जिसमें जिला के उपनिदेशक स्कूल शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), संबंधित शिक्षा खंड के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और एक वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ की निगरानी में साक्षात्कार लिए जाएं।
विज्ञापन

संघ ने चेताया कि अगर एनटीटी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो उपायुक्त कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें