केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जमा एक कक्षा के छात्र गोपाल और जमा दो कक्षा की छात्रा सिमरन को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शमशेर सिंह और शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कुमार विशेष अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
इसमें पंगवाली, कुल्लवी, किन्नौरी, नेपाली और तिब्बती नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले प्रधानाचार्य रमेश लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सालाना समारोह में आदित्य, डिंपल, पूनम, समृति सेन, जिग्मेद छोज़िन, पदमा लामो, प्रियांशी सेन, छेरिंग डोलमा, सिमरन, सुकृति, अश्मिता, समृति, गोपाल, समीक्षा सेन, प्रशांत, सौरभ, सोनम टशी, सुमित, बिमला, कमल को सम्मानित किया गया।
तंजिन छोकिद, सीमा, विवेक, शिवम, अंजली, शिवम, अंजली को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष छेरिंग डोलमा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद