केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जागरूकता एवं सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने की।
जागरूकता एवं सद्भावना पदयात्रा में प्राथमिक स्कूल केलांग-1, प्राथमिक स्कूल केलांग-2 और केंद्रीय विद्यालय केलांग के करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक आयुक्त गौतम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन उपमंडल स्पीति के मुख्यालय काजा और उपमंडल उदयपुर में भी किया गया है। कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच आपदा जागरूकता और तैयारियों को बढ़ाना, समुदाय के भीतर सुरक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। संवाद