फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी में राजा घेपन से बिछड़ीं देवी हिडिंबा

विज्ञापन
लाहौल परिक्रमा के दौरान फूडा गांव के पास देवी-देवताओं से विदा लेकर वापसी यात्रा को लौटते राजा घ
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में शनिवार को एक भावुक नजारा देखने को मिला। फूड़ा गांव के पास देवी हिडिंबा राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता से अगले 3 साल के लिए बिछड़ गईं। देवी हिडिंबा इस रथ यात्रा में पूरे 24 दिन तक राजा घेपन के साथ रहीं। 5 नवंबर को फूड़ा में देवी हिडिंबा का राजा घेपन से मिलन हुआ था।
विज्ञापन

फूड़ा गांव में इस विदाई को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगाड़ों और नरसिंगों की ध्वनि के बीच कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। देवी हिडिंबा की डोली को उनके कारकून वापस अपने थान की ओर ले गए। कुल्लू से पहुंची श्रद्धालु मीनाक्षी, सुमन और नितिका ने इस पल को बेहद भावुक बताया। तांदी पुल तक अठारह नाग देवता राजा घेपन और देवी बोटी के साथ रहेंगे। इसके बाद तांदी पुल से अठारह नाग देवता भी अलग हो जाएंगे। वापसी की ओर राजा घेपन और देवी बोटी ही साथ रहेंगे। 25 दिसंबर को राजा घेपन की रथ यात्रा का समापन होगा। यह रथ यात्रा हर तीसरे साल में होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें