फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता बिजली महादेव को अपने क्षेत्र में रोपवे मंजूर नहीं, सुनाया फैसला

Mon, 12 Jun 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवता बिजली महादेव को अपने क्षेत्र में रोपवे मंजूर नहीं हैं। देवता ने गूर के माध्यम से कहा कि यहां रोपवे नहीं लगना चाहिए। हारियानों ने देवता के आदेश को सर्वोपरी मानते हुए इसको लेकर सोमवार को एकपत्र उपायुक्त को सौंपा। बिजली महादेव के कारदार की अगुवाई में हारियानों ने देवता के आदेश के संबंध में एक पत्र उपायुक्त को प्रेषित किया। पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है कि पिछले दिनों बिजली महादेव मंदिर में सात दिवसीय अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान (जप) के अंतिम दिन पूर्णाहुति हुई। इस दौरान देवता बिजली महादेव, देवता माहुटी नाग और देवता कबीर के गूर ने अनुष्ठान सहित क्षेत्र के कार्यों के बारे में कहा। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि बिजली महादेव ने इसी दिन देववाणी के माध्यम से कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में रोपवे मंजूर नहीं है। हारियानों के लिए देवता बिजली महादेव का आदेश ही सर्वोपरी है। देवता की ओर से देववाणी के माध्यम से जो आदेश दिया गया है, इसे समय रहते सरकार तक पहुंचाया जाए। जिससे सरकार इस पर आगामी विचार कर सके।
विज्ञापन

बिजली महादेव रोपवे को लेकर यह दूसरी मर्तबा है कि जब देवता ने देववाणी के माध्यम से विरोध जताया है। इससे पहले खराहल घाटी के लोग भी बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़कों पर उतरे थे। लोगों ने कुल्लू में प्रदर्शन कर रोपवे को किसी भी कीमत पर नहीं लगने देने का ऐलान किया है। ऐसे में अब रोपवे धरातल पर उतरता है या नहीं, यह आने वाले समय ही बताएगा।
विज्ञापन

..संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें