लाहौल-स्पीति के केलांग गोची उत्सव के दौरान पारंपंरिक परिधानो में महिला व लोग।-संवाद
केलांग में पुत्र जन्म से जुड़े पर्व का समापन, गांव में परोसी धाम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में बेटों के जन्म को समर्पित गोची उत्सव का बुधवार को समापन हो गया।
जयकारों के बीच लोअर और अपर केलांग में तीर निशाने पर लगाकर भविष्यवाणी हुई कि अगले साल गांव में एक-एक पुत्र जन्म लेंगे। दावा है कि सदियों से यह भविष्यवाणी सच साबित होती आई है। बीते साल 2024 में जिन घरों में बेटों ने जन्म लिया, उनके वहां पूरे गांव को धाम परोसी गई।
गोची उत्सव एक प्रकार का अपने ईष्ट देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी कृपा और उपकारों से पुत्रहीन परिवार धन्य एवं संपन्न हो जाते हैं।
जिन घरों में पुत्र हुए हैं, वे परिवार दावत देने गोची उत्सव से एक दिन पहले लबदग्पा और लाओपा सफेद पट्टू का चोगा और मेरीगोल्ड से सुसज्जित टोपी पहन गांव के उन घरों में पूरे गांव के लोग पहुंचे। बीते साल लोअर केलांग गांव में हालांकि एक भी पुत्र ने जन्म नहीं लिया था। लिहाजा, इस साल पूरे गांव की तरफ से गोची का आयोजन किया गया। अपर केलांग में एक पुत्र ने जन्म लिया था। केलांग पंचायत प्रधान सोनम जांगपो ने बताया कि इस बार लोअर और अपर केलांग में एक-एक तीर निशाने पर लगा है। लोगों को भरोसा है कि इस साल दोनों गांवों में एक-एक पुत्र जन्म लेगा।