रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लोअर केलांग में चल रहे गोची उत्सव की दूसरे दिन पूर्व विधायक रवि ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। गोची में लकड़ी की बनी बड़ी थाली पर सत्तू को घी में मिलाकर शिवलिंग की आकृति बनाई गई।
सुबह से ही मेहमानों को जौ से निर्मित पेय छांग पिलाई। स्थानीय निवासी राम सिंह थवास ने कहा कि गोची उत्सव के दूसरे दिन शिवलिंग में नौ छिद्र किए। इन छिद्रों में मक्खन भरा गया। इसके उपरांत भगवान शिव की पूजा की गई। कहा कि पुत्र के जन्म को भगवान शिव का वरदान माना जाता है। यह पर्व मूल रूप से शिव पुत्र कार्तिक को समर्पित रहता है। दो दिनों के उत्सव में कार्तिक की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि सत्तू के बने शिवलिंग को चार व्यक्तियों ने उठाकर देवस्थल पहुंचाया गया। गत वर्ष जिन घरों में पुत्र का जन्म हुआ है, उन परिवारों की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीण भी पारंपरिक वेशभूषा में देवस्थल पहुंचे। इसके बाद लबदकपा ने धनुष पर बाण चढ़ाकर कुल देवता की पूजा की। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि गाहर घाटी में गोची उत्सव बेटा पैदा होने की खुशी में मनाया जाने वाला विशेष उत्सव है। प्यूकर में बेटी पैदा होने पर भी इस उत्सव को मनाना गर्व की बात है।