फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में जिला परिषद के 14 वार्डों के नए परिसीमन में 25 तक दें अपनी राय

Sun, 22 Feb 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले की भांति रहेंगे जिला परिषद के वार्ड, लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे
विज्ञापन

प्रकाशन की तिथि से सात दिन बाद के दावों और आपत्तियों पर नहीं होगा विचार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू के 14 वार्डों का पुनः परिसीमन अधिसूचित किया गया है। जिले में पूर्व की भांति जिला परिषद के 14 वार्ड होंगे। लोगों से 25 फरवरी तक परिसीमन संबंधी आपत्तियां अथवा सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
इसके बाद दावों और आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। गौर रहे कि इससे पहले भी 30 मई 2025 को जिला परिषद कुल्लू के परिसीमन को अधिसूचित किया गया था। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर अधिसूचना को रद्द किया गया था। अब एक बार फिर हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) अधिनियम, 1994 के तहत जिला परिषद कुल्लू के निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों का पुनः परिसीमन अधिसूचित कर दिया गया है। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला परिषद कुल्लू के वार्डों की सीमाओं को अधिसूचित किया है। 18 फरवरी को अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से सात दिन के भीतर अगर किसी को परिसीमन संबंधी कोई आपत्ति अथवा सुझाव उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन वार्डों में ये पंचायतें शामिल

जिला परिषद वार्ड-एक : वशिष्ठ ... पलचान, बुरुआ, वशिष्ठ, चचोगा, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, करजा, सोयल, हलाण-एक, सरसेई, नग्गर, रूमसू।
वार्ड-दो : लरांकेलो... नथान, लरांकेलो, जाणा, अरछंडी, कराड़सू, राउगी, सोयल-दो, काईस, गाहर, नेउली, चतानी, ग्राहण, पूईद, बंदलल, चौकीडोभी, सेउगी, चंसारी, तलोगी।

वार्ड-तीन : बरशैणी... जिया, भ्रैंण, दनोगी, पीणी, तलपीणी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, छलाल, जरी, पुंथल, बराधा, जां, शाट, चौंग, जल्लुग्रां, रतोचा, मलाणा।

वार्ड-चार : ज्येष्टा... छैंउर, शिलीहार, दियार, पारली, ज्येष्टा, मंझली, भलाण-एक, गड़सा, हुरला, रोट, दलासणी, सचाणी, देवगढ़गोही, भलाण-दो, तलाड़ा, रैला, रैला-दो।
वार्ड-पांच : धाउगी ... गाड़ापारली, शांघड़, शैंशर, देउरीधार, बनोगी, सुचैहण, धाउगी, दुशाहड़, कनौंन, लारजी, कोटला, चकुरठा, मंगलौर, थाटीबीड, गोपालपुर, चनौन, देउठा, पलाहच, जमद, कलवारी, श्रीकोट।

वार्ड-छह : चायल ... देहरा, नित्थर, लोट, दुराह, शिल्ली, गमोग, घाटू, राहणू, नोर, चायल, बागा सराहन, डीम, जुआगी, कोट, कोटी, अरसू, बडीधार।

वार्ड-सात : बाड़ी ... निशानी, तवार, भालसी, शिशवी, गडेझ, बाहवा, बाड़ी, पोशना, ब्रो, खरगा, बखन, सरघा, कुशवा, तुनन, जगातखाना।

वार्ड-आठ : बखनाओ ... पलेही, कुठेह, व्यूगल, डींगीधार, दलाश, बैहना, तलुणा, आनी, नम्होग, जाबन, बखनाओ, चवाई, शिल्ही, देउठी, बुच्छेर, लफाली।

वार्ड-नौ: लझेरी ... कोहिला, कमांद, खणी, बटाला, लझेरी, खनाग, कराड़, पोखरी, मुहान, बिशलाधार, कोटासेरी, टकरासी, करशैईगाड, फनोटी, लगौटी, रोपा, मुण्डदल, कराणा, कराणा-एक, कुंगश, विनण।

वार्ड-दस : कोठीचैहणी ... सराज, टील, मोहनी, खावल, बाहु, तांदी, खाड़ागाड़, सजवाड़, कोठीचैहणी, बलागाड़, शिकारीघाट, कंडीधार, मशियार, नोहांडा, पेखड़ी, तुंग, शिल्ली, शरची।

वार्ड-11 : जरड़भुट्टी कॉलोनी ... न्यूल, हाट, बजौरा, कलैहली, मंशगा, खोखन, परगाणू, भूईण, बड़ाभुईन, बशौणा, नरैश, शुरड़, तेगूबेहड़, शमशी, जरड़भुट्टी कॉलोनी।
विज्ञापन


वार्ड-12 : मौहल ... मौहल, भुलंग, शिलीराजगिरी, खड़ीहार, बाराहार, बल्ह, बल्ह–2, पीज, बुआई, शिलानाल, भूमतीर, ब्राहमण, भल्याणी, चौपाड़सा, मानगढ़, माशना।

वार्ड–13 : डुगीलग ... डुखरीगाहर, फलाण, मझाट, डुगीलग, न्यूल, हाट, बस्तोरी, कोठीसारी, नलहाच, बनोगी, बाशिंग, बंदरोल, जिंदौड़, बैंची, रायसन, शिरढ़, देवगढ़, मंडलगढ़, संलिगचा, हुरंग।

वार्ड-14 : नसोगी ... पिछलीहार, दुआड़ा, कटराईं, हलाण-दो, बड़ाग्रां, रियाडा, पनगा, ब्राण, शलीन, नसोगी, मनाली, शनाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें