केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जमा दो की तरह दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भी लाहौल-स्पीति में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उदयपुर स्कूल की विनती कपूर ने 620 अंक हासिल कर पूरे लाहौल-स्पीति जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उदयपुर की छात्रा विनती कपूर ने 88.57 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विनती उदयपुर निवासी विनोद और सुनीता की बेटी हैं। प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि विनती शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं। दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों के शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। संवाद