फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तनाव से बचें किशोरियां और महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मासिक धर्म के दौरान किशोरियों और महिलाओं को तनाव मुक्त रहना चाहिए। तनाव से उपजने वाले हॉर्मोंस का एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन पर सीधा असर पड़ता है और इससे मासिक धर्म के समय रक्त स्राव में अनियमितता हो जाती है। मासिक धर्म कोई अपवित्रता नहीं है। ये सिर्फ महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंज की वजह से होता है। महिलाओं को इस दौरान रोज नहाना और उचित आहार लेना चाहिए। रोजमर्रा के हर काम भी बाकी दिनों की तरह ही करने चाहिए। यह बात मंगलवार को ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता तमन्ना ने कही।
विज्ञापन

सोसायटी ने विश्व मासिक धर्म दिवस पर जिला कारागार कुल्लू तथा स्लम क्षेत्र शीशामाटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें कारागार की महिला कैदियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। शीशामाटी की महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया। इस दौरान सहायक जिला कारागार अधीक्षक विशाल डोगरा, सोसायटी के निदेशक दीपक शर्मा, फार्मासिस्ट संजय और सदस्य ईश्वर कटोच उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें