फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राएं

Wed, 03 Feb 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसे स्कूल खराहल में पुलिस विभाग की ओर से नवीं तथा दसवीं कक्षाओं की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में स्कूल की दर्जनों छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रधानाचार्य निरंजन शर्मा ने बताया यह प्रशिक्षण दस फरवरी तक दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण आवश्यक हो गया है। जिस प्रकार लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। प्रशिक्षित छात्रा ऐसी स्थिति में मनचलों को सबक सिखा सकती हैं। कांस्टेबल सौरभ ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को कराटे में आत्मरक्षा की विभिन्न शैलियों से अवगत करवाया जाएगा। छात्राओं में भी इस प्रशिक्षण को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें