फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करने पर युवती को पीटा

Mon, 21 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर सिराज के ब्रौ में एक सरफिरा शख्स जबरन एक युवती के घर में घुस गया। युवती ने जब उसे घर से निकलने को कहा तो वह उससे मारपीट करने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ब्रौ थाना में मारपीट कर केस दर्ज किया गया है। निरमंड के खडीर गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसी का एक पड़ोसी बिना इजाजत उसके घर में घुस आया। वह नशे की हालत में उससे शादी करने को कहने लगा। जब युवती ने उसे घर से निकलने को कहा तो आरोपी आपे से बाहर हो गया और युवती को गालियां देने लगा। इतना ही नहीं वह युवती से मारपीट करने पर भी उतारू हो गया। उसकी पिटाई से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें