फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन का जनरल हाउस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। होटलियर एसोसिएशन मनाली के जनरल हाउस की बैठक वीरवार को मनाली के एक निजी होटल में होगी। अध्यक्ष मुकेश ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पिछले तीन साल की उपलब्धियों को सभी सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन के चुनाव 25 सितंबर को प्रस्तावित हैं, जिसको लेकर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा हो गया है। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब 25 सितंबर को चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसी के मद्देनजर पांच सितंबर को होने वाला जनरल हाउस महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि मनाली होटलियर एसोसिएशन का जरनल हाउस सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसका मुख्य एजेंडा 25 सितंबर को होटलियर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर है। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से जरनल हाउस में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य बैठक में अपने विचारों को रखें। एसोसिएशन अध्यक्ष सहति उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव के पदों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए अभी से कई उम्मीदवार दौड़ में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें