फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति महिला-पुरुष की बास्केटबॉल टीमें चुनीं

विज्ञापन
कुल्लू के कटराईं में चुनी गई लाहौल-स्पीति जिला की अंडर-17 की महिला व पुरूष वर्ग की टीमें।
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राज्य स्तरीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला बास्केटबाल संघ लाहौल-स्पीति की टीम का चयन किया गया। बुधवार को बास्केटबाल संघ लाहौल-स्पीति के चेयरमैन मदन बौद्ध ने बताया कि ट्रायल में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 13 से 15 सितंबर तक मंडी में होगी। संघ के महासचिव अंकुर राणा ने बताया कि यह ट्रायल में लड़कों को टीम में नीतीश, विनीत, अभिषेक, रोहित, रक्षित, अध्यन, विशाल कुमार और विशाल गिरी को लिया गया है। लड़कियों की टीम में किरण, अस्मिता, यांगजोम, तानिया, श्रेयसी, तनवी, काव्या, आंचल, शांभवी, प्रेरणा और निधि का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद जो खिलाड़ी चयनित हुए हैं, उनका प्रशिक्षण शिविर 5 से 11 सितंबर तक होगा। उसके बाद खिलाड़ी 12 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें