फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटल एसोसिएशन मनाली का जनरल हाउस 27 को

Thu, 09 Jan 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने पत्र भेजकर बुलाई होटल एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

डीसी ने तहसीलदार को किया है चुनाव करवाने के लिए अधिकृत

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/पतलीकूहल। मनाली होटल एसेासिएशन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। तहसीलदार मनाली ने डीसी कुल्लू के आदेश पर चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस सिलसिले में तहसीलदार ने होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर और अन्य सदस्यों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि सोसायटी एक्ट के तहत गठित मनाली होटल एसोसिएशन के बाईलाज के मुताबिक नियमित अंतराल में चुनाव होना अनिवार्य है। लिहाजा, तहसीलदार मनाली ने 27 जनवरी को लिखित में अवगत कराया है कि मुख्य संरक्षक सहित सभी सदस्य मनाली के वशिष्ठ स्थित एक होटल में जनरल हाउस में भाग लेने को कहा है। इस दौरान एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। तहसीलदार अनिल राणा ने बताया होटल एसोसिएशन संरक्षक सहित अन्य सदस्यों को चुनाव करवाने की प्रक्रिया के लिए 27 जनवरी को जनरल हाउस बुलाने की सूचना दी है। होटल एसोसिएशन के संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने तहसीलदार की ओर से पत्र मिलने की पुष्टि की है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति हितों को साधने के लिए संगठन के कुछ सदस्य एसोसिएशन के चुनाव को लंबा खींचने की फिराक में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति करने वाले एसोसिएशन के कुछ सदस्य के अपने खेमे में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों का टोटा होने के चलते होटल एसोसिएशन के चुनाव को लंबा खींच रहे हैं। बता दें कि उपायुक्त ने तहसीलदार मनाली को होटल एसोसिएशन के चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें