फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल में 38 किसानों काे दिया प्रशिक्षण

Fri, 22 Nov 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। उद्यान विभाग की महक परियोजना की ओर से वित्त पोषित सुगंधित पौधों के रोपण एवं कटाई के पश्चात प्रबंधन एवं विपणन पर शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें जिला मंडी के सुंदरनगर के 38 किसानों ने लिया। सुगंधित पौधों की खेती से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न विशेषज्ञों की ओर से व्यावहारिक माध्यमों से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एक प्रशिक्षण पुस्तिका भी तैयार की गई और किसानों को दी गई। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. नीना गुप्ता, विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा, उद्यान विकास अधिकारी शिवाली, सह विकास अधिकारी दीनानाथ ने पांच दिन तक कई विषयों के बारे में बताया। इसमें जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की ओर से कार्यक्रम समन्वयक ई. आरके सिंह, संयोजक डॉ. सरला शाशनी, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. रेनू लता, डॉ. केसर चंद और डॉ. किशोर कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें