फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बागवान बिना पंजीकृत नर्सरियों से न खरीदें सेब के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग 22 दिसंबर से उपलब्ध करवाएगा सेब के पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सेब के नए पौधे खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। बागवान सेब के उम्दा पौधे खरीदें, इसके लिए बागवानी विभाग लाहौल-स्पीति ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने बागवानों से आग्रह किया है कि वह पौधे केवल पंजीकृत नर्सरियों से ही खरीदें, जिससे घाटी में नई बीमारियों और कीटों के प्रवेश को रोका जा सके।
विज्ञापन

बागवानी विभाग की उप-निदेशक मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि गैर पंजीकृत नर्सरियों से पौधे खरीदने पर न केवल किस्मों की शुद्धता पर संदेह रहता है। भविष्य में बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश फल नर्सरी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2015 के तहत बिना पंजीकरण पौधों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर कोई भी व्यक्ति या नर्सरी बिना लाइसेंस पौधे बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष भी विभागीय नर्सरियों में तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित तथा रोगमुक्त पौधे बागवानों के लिए उपलब्ध होंगे। इन पौधों की बिक्री 22 दिसंबर से शुरू होगी। बागवान केवल विभागीय या लाइसेंस प्राप्त नर्सरियों से ही पौधे खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें