फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बागवानों के ख्वाब टूटे, बारिश ने बेरंग किया सेब

Fri, 10 Oct 2025 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
..खास खबर
विज्ञापन


बागवानों के ख्वाब टूटे, बारिश ने बेरंग किया सेब
आपदा के चलते कुल्लू में इस बार लक्ष्य से कम उत्पादन होने के आसार
बरसात ने जिले की 90 से ज्यादा पंचायतों में बागवानों की मेहनत पर फेरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिला कुल्लू इस बार बारिश के कहर के बीच सबसे बड़ी परीक्षा से गुजर रहा है। 65 लाख पेटियों के लक्ष्य के बीच लगातार बरसात ने सेब की लालगी को काला कर दिया है।
बागवानों के सपनों पर भारी संकट छा गया है। 90 से ज्यादा पंचायतों में भारी नुकसान के साथ कुल्लू के हजारों बागवानों की मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया। मौसम की बेरुखी ने कुल्लू के सेब को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

सेब के लिए मशहूर कुल्लू जिला प्रदेश में शिमला के बाद दूसरे नंबर पर आता है। सेब पर हर साल मौसम की बेरुखी भारी पड़ रही है। आपदा के चलते जिले में बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। बागवानों का आधा बगीचों में ही झड़ गया। इस बार भी लक्ष्य से कम उत्पादन होने का अनुमान है। अब तक करीब 35 लाख से अधिक सेब पेटियां ही जिले से बाहर जा सकी हैं।
बागवानी विभाग ने जिले में 65 लाख सेब पेटियाें का अनुमान लगाया था। 2024 में जिले में महज 40 लाख पेटियां सेब का उत्पादन हुआ था। वर्ष 2025 में 25 लाख अधिक सेब की पेटियां होने का अनुमान था। फ्लावरिंग और सेटिंग बेहतर होने के बाद बागवानों को उम्मीद थी कि इस बार पैदावार अच्छी होगी। जून के दूसरे पखवाड़े में शुरू हुआ बारिश का क्रम करीब सितंबर के पहले सप्ताह तक बारिश का जारी रहा। अधिक बारिश ने सेब की लालगी को काला कर दिया। सब्जी मंडियों में सेब के कम दाम मिले। वर्ष 2025 की आपदा में जिले की 235 पंचायतों में से 90 पंचायतों में भारी नुकसान हुआ। बागवानी विभाग को 22.17 करोड़ का नुकसान हुआ। बागवानी का 3758 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ। कुल 17,279 से अधिक बागवान आपदा में प्रभावित हुए। कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव यान चंद उर्फ सुनील राणा ने कहा कि सेब सीजन अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है। सब्जी मंडियों में कम मात्रा में खेप पहुंच रही है। हर साल मौसम की बेरुखी के चलते सेब की पैदावार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मौसम का फसल के उत्पादन में अहम रोल रहता है। बागवान अच्छी फसल लेने के लिए अपने बगीचों में बताए गए शेड्यूल के अनुसार दवाइयों का छिड़काव करें। साथ ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था रखें। - डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, सहायक निदेशक, डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें