फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल सब्जी मंडी में बागवानों को फसल के बेहतर मिल रहे दाम

Wed, 02 Aug 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में बरसात और बाढ़ ने बेशक बागवानों को प्रभावित किया हो, लेकिन पतलीकूहल और बंदरोल सब्जी मंडी में बागवानों काे सेब के उम्दा दाम मिल रहे हैं। इससे घाटी के बागवान गदगद हैं। बुधवार को पतलीकूहल सब्जी मंडी में सेब 130 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। नाशपाती भी 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई। इतना ही नहीं प्लम के दाम 50 रुपये प्रतिकिलो रहे। बागवानों को आने वाले दिनों में सब्जी मंडियों में इसी तरह का भाव मिलने की उम्मीद है। इन दिनों अर्ली वैरायटी का सेब ही मार्केट में पहुंच रहा है लेकिन जिस तरह से बागवानों को दाम मिल रहे हैं, उससे उनके चेहरे खिल गए हैं। एक दशक पहले तक कुल्लू से 90 फीसदी सेब पेटियों में पैक होकर दिल्ली जाता था लेकिन अब लोकल मंडियों में बेहतर दाम मिलने से बागवानों का विश्वास स्थानीय मंडियों में बढ़ा है। सब्जी मंडी पतलीकूहल आढ़ती संघ के अध्यक्ष कुंजलाल ठाकुर का कहना है कि सेब के दाम चोखे मिलने से लोगों का स्थानीय मंडियों में विश्वास बढ़ा है। एपीएमसी की सचिव शगुन सूद का कहना है कि बागवानों को बेहतर दाम दिलाने के मकसद से ही स्थानीय मंडियों को खोला गया है। सरकार इस मकसद में काफी हद तक कामयाब हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें