फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाथीथान में दुकान जली, लाखों का नुकसान

Wed, 02 Aug 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर के समीप जिया में फ्रूट मार्किट में लरी आग। स्त्रोंत-दमकल विभाग।
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के समीप हाथीथान में मंगलवार रात एक दुकान में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। आधी रात आग लगने के बाद साथ लगते निजी अस्पताल में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब तीन बजे संजीव शर्मा की ड्राई फूट की दुकान में अचानक आग सुलग गई। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें उठीं। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग को देखते हुए साथ लगते निजी अस्पताल में हड़कंप मच गया। दुकान के समीप ही निजी अस्पताल के जनरेटर आदि सामान था।
जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया सबकी सांसें अटकी रहीं। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दो गाड़ियों और निजी अस्पताल को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस समय ड्राई फूट की दुकान में आग लगी तब वहां कोई नहीं था, अन्यथा हादसा भी हो सकता था। अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर ठाकर दास का कहना है कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग की घटना में एक लाख का नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें