फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रथ मैदान में दूधिया रोशनी में भी होंगे खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र स्तर की वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धा होगी
विज्ञापन

..............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में वॉलीबाल और कबड्डी की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए खेल समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दशहरा उत्सव में 15 अक्तूबर से खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। रथ मैदान में दूधिया रोशनी में भी मैच हो सकेंगे। इसके लिए दो हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। अंधेरा होने के बाद भी खेल प्रेमी खेलों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

ढालपुर में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जानी है। ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मुख्य संसदीय सचिव एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान में वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें