फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज में 71 हजार कैश के साथ पकड़े जुआरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के तहत आने वाली पारला सैंज-फागला सड़क पर पुलिस ने छापा मार कर एक घर से सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। जुआरियों से 71 हजार कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ सैंज, एसआई मोहन सिंह की टीम गश्त पर थी। इस दौरान शुक्रवार रात 3.30 बजे पारला सैंज-फागला सड़क पर स्थित एक घर में पुलिस ने छापा मारा। इसके चलते यहां से सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सैंज में एक मकान में पुलिस ने सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 71 हजार रुपये भी बरामद किए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें