फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डंगा न लगने से 18 दिन से बंद पड़ा गाड़ागुशैणी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिभी-गाड़ागुशैणी-छतरी मार्ग 18 दिनों से अवरुद्ध है। इस कारण बस सेवा भी प्रभावित है। मार्ग पर रोजाना 12 बस रूट चलते है। भरठीधार के पास डंगा गिर गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद है। इससे कुल्लू और मंडी की करीब 10 पंचायतों के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिभी से आगे भरठीधार के पास डंगा गिरने से कुल्लू की तीन कोठी सराज कसाथ, मोहनी, बाहु, टील, सराज, तांदी और खाबल पंचायतों के लोगों के लिए उपमंडल बंजार और जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए आना-जाना चुनौती बन गया है। छोटे वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन भारी भरकम किराया होने से जेब ढीली करनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी तेजा ठाकुर, कृष्ण लाल, दुनी चंद, कुमार सिंह तथा झाबे राम ने कहा कि 12 अगस्त को भरठीधार में डंगा गिरा है। ऐसे में आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और नौकरी पेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 18 दिनों से डंगा लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। इस मार्ग पर कुल्लू और बंजार से गाड़ागुशैणी, खौली, टील, छतरी सहित कई अन्य ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं चलती हैं। निगम भरठीधार तक कुछ बसों को चला रहा है। यहां से आगे कई किमी छोटे वाहनों या फिर पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि सड़क पर डंगा लगाने का काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें