फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूत्रधार के मोहपाश ने लूटी वाहवाही

Tue, 03 Jan 2017 10:37 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
winter carniwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनु रंगशाला में दिन के समय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने खूब समां बांधा। सूत्रधार के कलाकारों ने मोहपाश की प्रस्तुति ने वाहवाही लूटी। गुजरात के डांडिया पर भी दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा देशभर से आए सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। लोकनृत्य में बिलासपुर मंडी, खालसा कॉलेज अमृतसर, सागर एकेडमी कुल्लू, फ्लाइंग डांस जम्मू, सरस्वती कला मंच मनाली और एमडीआर मनाली ने लोकनृत्य पेश कर अपने-अपने राज्यों की संस्कृति से रूबरू करवाया। इसके अलावा कार्यक्रम में पुराने गानों पर कलाकारों ने डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें दिलीप म्यूजिकल ग्रुप गुजरात, भवानी कर्नाटका, थ्रीडी सुंदरनगर, यूबी एंटरटेनर उज्जैन, श्रुति कलामंच मुंबई, सृजन पुणे, मसल्तुर इंस्टीच्यूट अमृतसर, सत्य ग्रुप पंजाब के कलाकारों ने पुराने फिल्मी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। नए फिल्मी गानों पर रूद्रा अल्टीनेट कुल्लू, सत्र अकादमी बिलासपुर, फ्लाइंग ग्रुप कुल्लू, सरहद पंजाब, शिव शक्ति भूमतीर कुल्लू, दिनेश राज जालंधर, कृति कलामंच नासिक ने अपने फिल्मी डांस से लोगों का मनोरंजन किया। क्लासिक डांस में एमथ्री मनाली, वीजे अकादमी सुंदरनगर, फ्यूजन डांस एकेडमी नेरचौक ने जलवा दिखाया है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें