फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मिठाई से पटाखों तक, दुकानों के लिए अलग-अलग जगह तय

विज्ञापन
कुल्लू में दीपावली के तैयारी को लेकर गांव से शहर में खरीदारी करने के लिए पहुंची ग्रामीण महिलाएं
विज्ञापन
मनाली। दीपावली त्योहार के लिए मनाली का बाजार सज गया है। मिठाई, सजावट और त्योहार से जुड़ी अन्य सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

दिनभर ग्राहकों की आवाजाही से बाजार में रौनक बनी हुई है। त्योहारी सीजन में भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए नगर परिषद मनाली ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकानों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए हैं। परिषद के निर्णय के अनुसार बस स्टैंड गेट से ऑटो स्टैंड तक मिठाई की दुकानें लगाई गई हैं। वहीं, टैक्सी यूनियन कार्यालय से माल रोड के अंतिम छोर तक सजावट के सामान की दुकानें लगाने की व्यवस्था की गई है। पटाखों की बिक्री के लिए केवल रामबाग में स्थान निर्धारित किया गया है। मंदिर वाली गली में पटाखों और सजावट के सामान की दुकानें लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बस स्टैंड की बाउंड्री के साथ भी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।
नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि मनु मार्केट सहित पूरे बाजार में दुकानों के बाहर सजावट या अन्य सामान लगाने वाले दुकानदारों को नगर परिषद से निर्धारित पर्ची कटवानी होगी। निरीक्षण के दौरान किसी दुकानदार के पास पर्ची नहीं मिली तो उसका सामान हटवा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सजावट का सामान बेचने वाले दुकानदार पटाखों की दुकान नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह पटाखों की दुकान लगाने वाले व्यापारी सजावट का सामान नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और त्योहार के दौरान बाजार में सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें