फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फेसबुक में दोस्त ने दिया दगा, 12.20 लाख ठगे

Sat, 23 Sep 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सोशल मीडिया में दोस्त बने शातिर ने एक व्यक्ति से 12.20 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पीड़ित ने एसपी कुल्लू से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में पीड़ित ने लिखा कि उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए एक विदेशी व्यक्ति से हुई थी। इसने खुद को इंग्लैंड का रहने वाला और पेशे से डाॅक्टर बताया था। कहा कि वह अपोलो अस्पताल दिल्ली में छह महीने के लिए काम करने के लिए आएगा तथा दिल्ली में ही रहेगा। कुछ दिनों बाद उपरोक्त व्यक्ति ने बताया कि वह भारत आ गया है तथा एटीएम कार्ड खराब होने की बात कही।
इसके बाद शातिर ने मदद के नाम पर पैसे ठगना शुरू किया। अलग-अलग खातों तथा गूगल पे नंबरों पर 12,20,500 रुपये भेजे गए। शातिर ने झांसा भी दिया था कि वह उनके खाते में 25,000 डॉलर भेज रहा है। शातिर ने इंग्लैंड जाकर महंगा गिफ्ट भेजने की भी बात कही थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह अंजान व्यक्तियों की फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार न करें तथा न ही किसी के झांसे में आकर पैसों का लेन-देन करें। अगर कोई इस तरह की डिमांड करता है तो इसकी शिकायत पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें