स्वास्थ्य सेवा को घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनु मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस
मनाली। मनु मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर गोंपा रोड मनाली की ओर से रविवार को अलेऊ गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर ग्रीन मैन किशन लाल के सहयोग से लगाय गया। किया गया।
इसमें अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं एमडी मेडिसिन डॉ. अभिनव एस. माहेश्वरी ने सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों की बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य जांच निशुल्क की गईं। ग्रीन मैन किशन लाल ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक हैं। संवाद