फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू के सभी 11 वार्डों में लगेंगे निशुल्क नेत्र जांच शिविर

Thu, 19 Nov 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहरवासियों को घर के नजदीक आंखों की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रोटरी क्लब कुल्लू नगर परिषद के सभी 11 वार्डों में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन

रोटरी स्वास्थ्य अभियान के तहत लगाए जाने वाले इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की आंखों की जांच करेंगे। अभियान का आगाज 21 नवंबर को गांधीनगर स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल में पहले शिविर के साथ होगा।

रोटरी आई हॉस्पिटल कुल्लू के चेयरमैन रोटेरियन इंदीवर मेहता ने बताया कि पहले शिविर में वार्ड नंबर 8, 9 और 11 के निवासियों की आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तरुण सूद सेवाएं देंगे। उन्होंने इन वार्डों के लोगों से अपील की है कि आंखों से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिविर में पहुंचकर जांच करवाएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इंदीवर मेहता ने बताया कि पहला शिविर 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रोटरी क्लब का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से नगर परिषद के सभी 11 वार्डों तक नेत्र जांच की सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए आगामी दिनों में अलग-अलग वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक शहरवासी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें