फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऋण दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ऋण दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में भुवनेश्वर निवासी भुंतर (कुल्लू) ने कहा कि एक कंपनी ने ऋण दिलाने के नाम पर उससे करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर ने कहा कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद उसने उक्त कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकरण किया था। इसके पश्चात आरोपियों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से संपर्क कर ऋण दिलाने का आश्वासन दिया। दस्तावेज एवं अलग-अलग फीस के नाम पर उससे विभिन्न बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये लिए गए। ऋण स्वीकृत न होने और लगातार अतिरिक्त फीस की मांग किए जाने पर उसे धोखाधड़ी का संदेह हुआ। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें