कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फोजल में आपदा से बचाव और सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के 155 विद्यार्थियों और 17 शिक्षकों ने भाग लिया। माउंटेन फोरम हिमालयाज की ओर से सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा सूद विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आपदा आने से पहले किस तरह तैयारी करनी चाहिए और आपातकालीन स्थिति में खुद को सुरक्षित कैसे रखना चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में माउंटेन फोरम हिमालयाज की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्ति, प्रशिक्षक बेली राम और योगराज ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आपदा के समय सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के लिए जागरूक करना रहा। संवाद