फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेना की वर्दी पहनेंगे रघुपुर के चार युवा

Thu, 28 May 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मार्च में मंडी जिले में हुई सेना की अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल्लू जिले के कई युवा चयनित हुए हैं। जीडी और टेक्निकल में भर्ती हुए युवाओं के साथ-साथ उनके परिजन और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। वहीं, रघुपुर घाटी से चार युवा अग्निवीर में भर्ती होकर सेना की वर्दी में नजर आएंगे।
विज्ञापन

रघुपुर घाटी के फनौटी पंचायत से पंकज ठाकुर और विक्रम राठौर अग्निवीर बने हैं। इसके अलावा टकरासी पंचायत के गांव लोशटी के राकेश ठाकुर भी चयन हुआ है। कोटासेरी पंचायत से साहिल ठाकुर भी चयनित हुए हैं। भर्ती हुए चारों युवाओं ने कहा कि उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए पांच से छह माह तक खूब तैयारी की थी। अब भर्ती होने से वे बहुत खुश है।
इसके अलावा जिला कुल्लू की बंजार, सैंज, खराहल, लगवैली, दलाश, नित्थर, खनाग, निरमंड और उझी घाटी से कई युवा अग्निवार बन गए। अभिभावक प्रदीप ठाकुर, किशोरी लाल, रंजीत राठौर और लीलाधर ठाकुर ने कहा कि उनके बेटों के सेना में भर्ती होने से उन्हें गर्व महसूस है। इस उपलब्धि के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों की तरफ बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें