फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ी से चट्टानें गिरने से चार वाहन क्षतिग्रस्त

Sun, 16 Feb 2025 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पतलीकूहल के फोजल- धारा-रूंगा रोड़ पर भुस्खलन से जीप पर गिरी चट्टानें।-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
शनिवार रात को गिरीं चट्टानें, बड़ा हादसा टला, प्रशासन ने लिया मौके का जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। फोजल घाटी के रूंगा गांव में बीती शनिवार रात को करीब 11:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने से सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान धारा गांव निवासी बृजलाल की बोलेरो कैंपर को हुआ है। बृजलाल अपने ससुराल रूंगा गांव आए थे।
यह सड़क केवल छोटी गाड़ियों के लिए ही है। गनीमत रही कि पहाड़ी से चट्टानें रात के समय गिरीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, संगत राम, राजकुमार और वीर सिंह की बोलेरो और मारुति गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान रामनाथ ने पुलिस को सूचित किया। प्रशासन ने भी स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि घटना के बाद पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें