फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंबा और लाहौल-स्पीति में चल रहे चार टेली मेडिसन केंद्र बंद

Sat, 05 Apr 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के तहत सरकार का करार खत्म होने से बंद हुई सेवा
विज्ञापन

केलांग के टेली मेडिसन केंद्र में 2015 से अब तक 6,693 रेफर मरीजों का किया गया इलाज
लाहौल घाटी के 831 आपातकालीन मरीजों को भी नया जीवन दे चुका है टेली मेडिसन केंद्र
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल के चंबा और लाहौल-स्पीति जिले में चल रहे चार टेली मेडिसन केंद्र बंद हो गए हैं। चारों केंद्र मरीजों के उपचार के लिए चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ले रहे थे।
दरअसल, टेली मेडिसन के लिए चेन्नई अपोलो अस्पताल का राष्ट्रीय ग्रामीण स्वस्थ अभियान के जरिये प्रदेश सरकार से साल 2015 में करार हुआ था। यह करार 31 मार्च को समाप्त हो गया है। इससे केलांग, काजा, भरमौर और किलाड़ में चल रहे चारों टेली मेडिसन केंद्र एक अप्रैल से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के टेली मेडिसन केंद्र में साल 2015 से अब तक 6,693 रेफर मरीजों का इलाज किया गया है। 831 आपातकालीन मरीजों को टेली मेडिसन केंद्र जीवन दे चुका है। टेली मेडिसन केंद्र में सेवा दे रही महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि अटल टनल खुलने से पहले सर्दियों में एक दिल के मरीज को अपोलो के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने टेली मेडिसन से उपचार दिया था। केलांग अस्पताल के डॉक्टर जिन मरीजों को उपचार के लिए भेजते थे, उनका अपोलो के विशेषज्ञ इलाज करते थे।


एक अप्रैल से टेलीमेडिसन केंद्र हुए बंद
सीएमओ डॉ. रोशन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के साथ करार खत्म होने से केलांग और काजा में टेली मेडिसन केंद्र एक अप्रैल से बंद हो गए है। आपात स्थिति में मरीजों को अपोलो चेन्नई के विशेषज्ञ डायग्नोज करते थे।

हिमाचल सरकार करार को बढ़ाए : रवि
पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा केलांग और काजा ने टेली मेडिसन केंद्र खोले गए थे। इनकी मदद से जनजातीय इलाकों में कई गंभीर मरीजों की जान बचाई गई। लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से टेली मेडिसन केंद्र के जरिये मरीजों को अपोलो जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल रही थीं।
विज्ञापन


यह है टेली मेडिसन सुविधा
टेली मेडिसिन इलाज का आधुनिक तरीका है। इससे मरीज डॉक्टर के साथ दूर से संपर्क कर सकते हैं। इसमें मोबाइल फोन, कंप्यूटर, वीडियो कॉल, चैट या एप जैसी तकनीक का इस्तेमाल होता है। मरीज डॉक्टर को लक्षण बताता है। चैट, ऑडियो या वीडियो कॉल से डॉक्टर मरीज के बताए गए लक्षणों के आधार पर सवाल पूछता है। जरूरत पड़ी तो रिपोर्ट (जैसे ब्लड टेस्ट या एक्स-रे) की फोटो या पीडीएफ मंगवाता है। डॉक्टर मरीज को ई-प्रिस्क्रिप्शन देता है। इसमें दवाइयों के नाम और खुराक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें