फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रशिक्षण के लिए चार शिक्षक सिंगापुर रवाना

Thu, 04 Apr 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए इंटरनेशनल एक्सपोजर विजिट के तहत विदेश भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रदेश के 101 शिक्षकों का दल दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ। इसमें जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के भी चार शिक्षकों का चयन हुआ है।
लाहौल से दाे शिक्षकों में सुरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य दारचा स्कूल, अरुण कुमार टीजीटी जाहलमा और स्पीति से ठेले यंगचेंन शास्त्री रंगरिक स्कून और हल स्कूल के शिक्षक कलजंग रिंचन शामिल हैं। शिक्षकों का यह 4 से 9 अप्रैल तक सिंगापुर की शिक्षा प्रणाली तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनाए जा रहे उच्च स्तरीय मापदंडों को सीखकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें