फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुल्तानपुर स्कूल से चार टैबलेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। घरों और दुकानों के बाद अब शातिर विद्यालयों को भी निशाना बना रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय केंद्रीय विद्यालय सुल्तानपुर में शातिरों ने चार सरकारी टैबलेट चोरी कर लिए। शातिरों ने विद्यालय के कार्यालय और मिड-डे मील रसोई के दरवाजों के ताले तोड़े और टूटे हुए ताले भी अपने साथ ले गए। घटना 21 सितंबर की है। विद्यालय स्टाफ के पहुंचने पर कार्यालय और मिड-डे मील रसोई के दरवाजे खुले मिले। केंद्रीय मुख्याध्यापक हरी सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का दरवाजा खुला था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कार्यालय की अलमारी से चार सरकारी टैबलेट गायब मिले, जबकि अन्य सामान सुरक्षित था। शातिरों ने मिड-डे मील रसोई का दरवाजा भी तोड़ा, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। पुलिस थाना कुल्लू में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें